हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहते है। शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष मास भगवान श्री कृष्ण के प्रिय माह में से एक माना जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान, दान के साथ पितरों का तर्पण, श्राद्ध आदि करना लाभकारी होता है। आज के दिन पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म किए जाते हैं। ऐसा करने से पितरों के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। जानिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कैसे करें पितरों का तर्पण
मार्गशीर्ष अमावस्या 2022 मुहूर्त (Margashirsha Amavasya 2022 Muhurat)
मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की 23 नवंबर 2022, बुधवार को सुबह 06 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी और अमावस्या तिथि का समापन 24 नवंबर 2022 को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर होगा
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 06 मिनट से सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक
मार्गशीर्ष अमावस्या 2022 पर ऐसे करें पितरों का तर्पण
पितरों को जल देने की विधि को तर्पण कहते हैं। सबसे पहले हाथों में कुश लेकर दोनों हाथों को जोड़कर पितरों का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद उन्हें आमंत्रित करते हुए इस मंत्र को बोलें- ॐ आगच्छन्तु में पितर एवं गृह्णन्तु जलान्जलिम’ यानी हे पितरों, आइए और जलांजलि ग्रहण करें।अगर आप पिता का तर्पण कर रहे है, तो अपने गोत्र का नाम लेते हुए इस मंत्र को बोलें, गोत्रे अस्मतपिता शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः। इस मंत्र को बोलने के साथ ही गंगाजल या फिर जल के साथ दूध, तिल और जौ को मिलाकर 3 बार पिता को जलांजलि दें।

Post a Comment