आमिर खान की बेटी आयरा की हुई सगाई, लाल रंग के गाउन में लग रहीं ब्यूटीफुल


 आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे की सगाई हो गई है. इस सगाई के प्रोग्राम में पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आ गई हैं. इनमें आयरा को लाल रंग के खूबसूरत गाउन में देखा जा सकता है. वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने पैपराजी के लिए पोज करते नजर आए. दोनों के परिवार बेहद खुश हैं.

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है. कुछ महीनों पहले ही आयरा को नूपुर ने प्रपोज किया था. इस प्रपोजल का वीडियो आयरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब दोनों की ऑफिशियल सगाई भी हो गई है. इस सेलिब्रेशन में आमिर खान और उनके पूरे परिवार ने शिरकत करने पहुंचा.

आयरा खान और नूपुर शिखरे ने की सगाई  पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आ गई हैं. इनमें आयरा को लाल रंग के खूबसूरत गाउन में देखा जा सकता है. वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने पैपराजी के लिए पोज करते नजर आए. दोनों के चेहरों पर बड़ी-सी स्माइल थी और ग्लो भी था. इसके अलावा आमिर खान को भी इस मौके पर कभी ना देखे रूप में स्पॉट किया गया.

लंबी सफेद दाढ़ी में आमिर खान को पहचान पाना काफी मुश्किल था. सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहने आमिर खान ने कैमरा के लिए पोज किया. आंखों पर काला चश्मा लगाए वो काफी अच्छे लग रहे थे. आमिर की पहली पत्नी और आयरा खान की रीना दत्ता भी बेटी की सगाई में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं. क्रीम और पीले रंग की साड़ी को पहने रीना काफी बढ़िया लग रही थीं.

0/Post a Comment/Comments