एक और निर्भया कांड: छात्रा की हत्या में हैवानियत की हदें पार...नाजुक अंग में गंभीर चोटें, लोहे की रॉड डाली


उन्नाव में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में छात्रा के नाजुक अंग में गंभीर चोटें मिली हैं। यह चोटें लकड़ी या फिर लोहे की रॉड जैसी वस्तु डालने से ही हो सकती हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम हाउस में इस दौरान कई बार परिजनों ने हंगामा किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी का शव गुरुवार को नग्न अवस्था में घर के आंगन में मिला था। नाजुक अंग से खून निकल रहा था।

 पिता की तहरीर पर पड़ोसी सुजीत कुमार और कुंवारा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में धारा 302 , 376ए  और 34  लगाई है। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस में आशा संगिनी मां और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने हंगामा कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रात में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। शनिवार को गांव के बाहर खेत में दफन करने की बात कही है। आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। 

शुरुआती जांच में सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई। छोटी बहन कोचिंग गई थी। शाम को कोचिंग से लौटी छोटी बहन ने शव देखा तो चीख निकल गई। माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों तक जाने के बाद लौट आया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पिता की तहरीर पर घर से कुछ दूर रहने वाले युवक सुजीत कुमार और एक महिला कुंवारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।


0/Post a Comment/Comments