पाली में SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। दो हथियारबंद लुटेरे बैंक खुलते ही घुसे और कैश काउंटर के पास पहुंचे। हथियार दिखाकर उन्होंने कैश से भरा बैग स्टाफ से छुड़ाया और 50 सेकेंड में फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने चेहरा नकाब से ढक रखा था और हेलमेट भी पहन रखा था। वे बाइक पर सवार होकर आए थे। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे जाडन स्थित SBI बैंक की ब्रांच में हुई। बैंक खुला ही था कि हेलमेट पहने दो बदमाश अंदर घुसे। जोर-जोर से चिल्लाने लगे और हथियार लेकर धमकाने लगे और हाथ पीछे करने की चेतावनी दी। दोनों में से एक के पास पिस्टल थी, जबकि दूसरे के पास धारदार हथियार। लुटेरे बैंक में बेखौफ होकर कर्मचारियों को धमकाते रहे। इस दौरान ब्रांच में केवल 5 ही लोग मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को धमकाते हुए पूछा कि कैश कहां रखा है। तभी टेबल के नीचे रखा बैग उसकी नजर में आ गया, जिसमें करीब 3 लाख रुपए थे।
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बदमाश बैंक में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो से पता चल रहा है कि पूरी वारदात में लुटेरों को 50 सेकेंड ही लगे। उन्होंने कर्मचारियों के फोन टेबल पर रखवा लिए थे, ताकि कोई पुलिस को सूचना न दे।
घटना के बाद बैंककर्मी घबरा गए, इतने में लुटेरे वहां से बैग लेकर फरार हो गए। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर शिवपुरा SHO महेश गोयल पहुंचे। लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई है। हालांकि लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बाइक से सोजत सिटी की तरफ भागे हैं। एक टीम CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है।
एक लुटेरा लॉकर की तरफ गया, दूसरा पिस्टल दिखाकर डराता रहा
घटना को लेकर CCTV फुटेज सामने आए है। जिसमें एक लुटेरा पिस्टल से बैंककर्मियों को डराता नजर आ रहा है और दूसरा लुटेरा चाकू लेकर बैंक के लॉकर की तरफ गया। हालांकि लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया।
जाते-जाते दे गए धमकी
जाते समय लुटेरों ने बैंककर्मियों को धमकाया और पुलिस को कॉल नहीं करने को कहा। दोनों ही बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।
लुटेरों ने इस बैंक को क्यों बनाया निशाना?
जाडन में हाईवे किनारे इस बैंक को बदमाशों ने इसलिए निशाना बनाया क्योंकि इस बैंक में सुरक्षा के लिए गार्ड तक तैनात नहीं है। संभवत: इसकी रेकी लुटेरों ने पहले ही कर ली थी। जब लगा कि यहां लूट कर फरार होना आसान है तो वारदात करने की साजिश रची।
बैंक में सायरन लगा है, लेकिन वारदात के बाद जब बैंककर्मियों ने सायरन बजाने की कोशिश की तो वह बजा ही नहीं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में यह ब्रांच खुली थी। शुरुआत के एक साल तक गार्ड रखा, उसके बाद गार्ड हटा दिया।
बैंक में लगे कई कैमरे भी बंद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में बैंक में एक को छोड़कर अन्य कैमरे बंद मिले हैं। कैमरे भी अच्छी क्वालिटी वाले नहीं है। वारदात की जानकारी मिलने पर एसबीआई बैंक के अधिकारी पाली से जाडन पहुंचे है। घटना को लेकर बैंककर्मियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
बैंक में लूट की वारदातें थम नहीं रही हैं। बीते महीने 16 अक्टूबर को करौली में भी ऐसी ही वारदात हुई। जहां नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से कैश लूट ले गए। बदमाशों ने शाखा में घुसते ही कैशियर को गोली मार दी। इसके बाद भी कई फायर किए। फायरिंग से कैश काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामला करौली के सपोटरा उपखंड का है। इस पूरी वारदात का VIDEO भी सामने आया था।
दरअसल, सपोटरा की अमरगढ़ डांग ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे थे। शाखा प्रबंधक नमोनारायण मीना ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बैंक में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। अचानक तीन बाइक सवार नकाबपोश आए और फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने कैशियर के काउंटर पर फायरिंग की

Post a Comment