उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन अवसर है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, NHM UP ने स्टाफ़ नर्स, ANM, लैब टेक्निशियन सहित विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं. जिसके तहत 17,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से आरम्भ हो गई है. वहीं आवेदन करने के लिए 12 दिसंबर तक का मौक़ा दिया गया है. ऐसे में पात्र कैंडिडेट्स जल्द से जल्द ऑफिशियल पोर्टल upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें. जारी अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती के जरिए कुल 17,291 पद भरे जाने हैं.
शैक्षिक योग्यता:-
स्टाफ़ नर्स – जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइजरी में डिप्लोमा अथवा BSC नर्सिंग
ANM – नर्सिंग एवं एडवाइजरी में डिप्लोमा
फार्मासिस्ट एलोपैथिक – फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा डिग्री
लैब टेक्नीशियन – मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिग्री अथवा डिप्लोमा
आयु सीमा:-
पदों के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया:-
कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जो कि यूपी के प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी.
ऐसे करें आवेदन:-
पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल upnrhm.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा और सभी दस्तावेज़ अपलोड कर फ़ार्म जमा करना होगा.
इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक https://upnrhm.gov.in/uploads/8409451580870309.pdf पर विज़िट कर सकते हैं

Post a Comment