बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा: सड़क किनारे ट्रक की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

 


बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा, महनार में एक ट्रक के सड़क किनारे बस्ती में घुसने से कम से कम बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत 12 की मौत हो गई है

बिहार के वैशाली जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के महनार में आज रविवार को एक ट्रक के सड़क किनारे बस्ती में घुसने से 12 लोगों मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं. मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. यह हादसा रात करीब नौ बजे हुआ

देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक धार्मिक जुलूस में घुस जाने पर महिलाओं और बच्चों सहित करीब 12 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में कम से कम चार बच्चे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के वैशाली में एक सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिसमें बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई है.

इस हादसे के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, बिहार के वैशली की दुर्घटना दुखद है. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना. ईश्वर घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ करे. मृतकों के हर परिवार को प्राधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

0/Post a Comment/Comments