बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने कम समय में इंडस्ट्री में एक अच्छा मुकाम और बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। अपनी हर फिल्म में एक्शन करके दर्शकों को हैरान करने वाले टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग को लेकर यूके में काम कर रहे टाइगर श्रॉफ को हाल ही में एक हादसे का शिकार होना पड़ा, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है।
शूट के दौरान टाइगर के साथ हादसा अपने शानदार डांसिंग स्टाइल और जबरदस्त एक्शन से फैंस के दिलों पर राज करने वाले टाइगर अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। फिल्म के सेट से हुए हादसे के बाद टाइगर के फैंस परेशान हैं। यूके में चल रहे 'गणपत' के शूट के दौरान टाइगर की आंख पर गहरी चोट आई है, जिसके चलते पूरी आंख सूजकर नीली पड़ गई है। खुद टाइगर ने इसकी जानकारी अपनी फोटो शेयर करके दी है
वहीं टाइगर के साथ हुए इस हादसे के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो मूवी में उनके साथ एक बार फिर कृति सेनन नजर आने वाली है। साथ ही एली अवराम भी फिल्म में दिखाई देंगी। कृति सेनन के साथ टाइगर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ही लोगों ने एक साथ हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अब दोनों एक बार फिर 'गणपत' में साथ नजर आएंगे।
ws.jpg)
Post a Comment