MP: चोरी के बाद चोर ने मांगी भगवान से माफी, लोग हैरान, पत्र में कही ये बात


धार्मिक स्थानों में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है मगर चोरी करने के बाद कोई चोर सामान को वापस कर जाए ये अपने आप में कम ही होता है। कई बार पहले ऐसे वाक्ये देखने को मिले हैं कि चोरी करने वाला चोर धार्मिक स्थान के आसपास ही सामान को वापस रखकर चला जाता है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

यहां एक चोर ने पहले तो मंदिर में चोरी की, फिर उसे पछतावा हुआ तो उसने चोरी किया हुआ सामान मंदिर के पास ही रखा, साथ ही एक माफीनामा भी लिखकर रखा, जिसमें ये बताया कि किस वजह से वो चोरी किया हुआ सामान वापस रखकर जा रहा है।

लामता के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने जैन मंदिर से चांदी के नौ छत्र, एक चांदी का भमडंल और तीन पीतल के भमडंल चोरी कर लिए थे। चोर द्वारा चाेरी का सामान चार दिन बाद शुक्रवार को नल जल योजना वाले नल के पास एक माफीनामा लिखकर छोड़ दिया गया।

हो रहा नुकसान व परेशानी

इस माफीनामे में लिखा गया कि सामान चोरी करने के बाद से काफी नुकसान एवं परेशानी हो रही है। मुझे माफ करना, सामान को जैन समाज तक पहुंचा देना। इसीलिए चोरी किया हुआ सामान वापस रखकर जा रहा हूं। इस माफीनामा को पुलिस ने जब्त कर लोगों से हेड राइटिंग का मिलान शुरू कर दिया है

जानकारी के अनुसार सोमवार की दमिरयानी रात शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने छत्र व भमंडल चोरी कर लिए थे। चोरी को लेकर परसवाड़ा एसडीओपी सतीश साहू ने भी निरीक्षण किया गया था। चोरी के संबंध में लगातार पुलिस गश्त होने से घबराकर आरोपित ने छत्र और भमंडल माफीनामा पत्र के साथ सफेद रंग, लाल बार्डर के थैले में वार्ड नंबर नौ प्रवीण जैन के मकान के सामने ग्राम पंचायत के नल के गड्ढे में रख दिया था।

पानी भरने के लिए जैन परिवार इस नल के पास गड्ढे में सफाई करते है। रोज की तरह शुक्रवार को भी सफाई करने गए तो देखा थैला है जिसे लकड़ी से खोला तो भमंडल की चमक दिखाई दी। इसकी जानकारी जैन समाज व पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सभी एकत्रित हो गए। पुलिस ने सामान की शिनाख्त कराकर जब्ती बनाई है

0/Post a Comment/Comments