रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को क्रोनिक लिवर डिजीज था। आज 31 अक्टबूर को दिल का दौर पड़ने से उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में उन्हों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके पति शंकर चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर दी। इस साल अगस्त में भी सोनाली चक्रवर्ती को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है की उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा। (Sonali Chakraborty Death) सोनाली ने कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था।
अपने खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने टीवी सीरियलों और फिल्मों से लंबे समय से दूरी बना ली थी। सोनाली चक्रवर्ती ने शंकर चक्रवर्ती से शादी की थी। उनकी इकलौती बेटी मुंबई में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती है।
उनके जाने पर एक्टर्स ने दुख व्यक्त किया, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अलावा एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बंगाली मनोरंजन जगत से कई लोग वहां नजर आए- लीना गंगोपाध्याय, शैबल बनर्जी, चंदन सेन, दिगंत बागची, सोहन बनर्जी, सौमित्र मित्रा, राणा मित्रा, ज्योतिष्मान चटर्जी आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। (CM mamata banerjee) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा, ''मैं प्रख्यात अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती के निधन से बहुत दुखी हूं

Post a Comment