बॉलीवुड के जाने-माने स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन और हाई स्टंट की वजह से चर्चा में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्में लोगों को बहुत पसंद आती हैं। लड़कियों में उनकी अलग ही लोकप्रियता है। टाइगर अपने फैंस के लिए फिल्मों में बहुत एक्शन दिखाते हैं और यही वजह है कि लोग उनके हर एक एक्शन के दीवाने हैं, लेकिन अब इस बार ऐसे ही एक्शन सीन शूट करते करते उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। टाइगर ने अपने एक्सीडेंट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने वीडियो के तहत लोगों को दी है।
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था, लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि टाइगर एक व्यक्ति के साथ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हवा में टांग उछालते हुए पावर के साथ वह सीन को सूट कर रहे होते हैं और बचाव में वह शख्स वॉश बेसिन उठा लेते हैं, जिस पर पैर मारते समय वो तो टूट जाता है लेकिन उनके पैर पर भी टूट जाता हैं।
हीरो का वर्कफ्रंट
उनके वर्कफ्रंटकी बात करें तो बहुत जल्द टाइगर श्रॉफ गणपत और फिर अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। गणपत फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में होंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होगी । इसके पहले वह कृति सेनन के साथ हिरोपंती 2 में दिखाई दे चुके हैं।
Post a Comment