एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ बड़ा हादसा


एक एक्शन सीन के तहत वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं. हालांकि, इस स्टंट को करते वक्त एक्टर का पैर टूट गया.बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता जैकी श्रॉफ के नक्शे कदम पर चलकर फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. टाइगर आज अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं. इसके अलावा एक्टर दमदार एक्शन सीन्स के लिए भी मशहूर हैं. टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं.

 कभी अपने डांस मूव्स तो कभी खतरनाक फाइटिंग सीन्स के चलते वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, अब ऐसा ही एक सीन करते हुए टाइगर एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं.हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. वीडियो देखने के बाद एक तरफ जहां उनके फैंस एक्टर के लिए परेशान हैं तो वहीं, कई उनके लिए दुआ भी करते नजर आए

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वीडियो में टाइगर एक एक्शन सीन के तहत वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं. हालांकि, इस स्टंट को करते वक्त एक्टर का पैर टूट गया. टाइगर के इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो में उनका दर्द भी साफ महसूस किया जा सकता है

0/Post a Comment/Comments