गुजरात पुल हादसा, नदी में डूबने से 60 लोगों की मौत
गुजरात (Gujarat) के मोरबी में रविवार 30 अक्टूबर की शाम एक केबल ब्रिज के गिरने (Gujarat Cable Bridge Collapse) से 60 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह घटना राज्य की राजधानी अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर मोरबी में माच्छु नदी पर हुई है.
पीएमओ के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने की मांग की है. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए कहा.
Post a Comment