फतेहपुर में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के 6 बच्चे सहित 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। बताया जाता है कि दूध में छिपकली गिर गई थी, यही दूध पीकर पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई।
पूरा मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव का है। यहां के रहने वाले परिवार के सदस्य शंकर प्रसाद ने बताया कि शनिवार कि रात सभी ने साथ बैठकर खाना खाया।जिसके बाद बच्चों के लिए दूध गर्म किया गया। दूध गर्म करने से पहले ही बाल्टी में छिपकली गिर गई थी।
हालांकि परिवार वालों को इसका पता नहीं चला और उन्होंने दूध गर्म कर बच्चों सहित अन्य सदस्यों को दिया। जिसके बाद दूध पीने के बाद परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और कई लोगों को उल्टी आने लगी।
इनकी बिगड़ी थी तबीयत
परिवार वालों ने बताया कि परिवार के 10 सदस्यों को जहरीला दूध और जहरीले दूध से बनी चाय दी गई थी। जिसमें सभी की तबीयत खराब हो गई। दूध व चाय पीने से छवि, सुधांशु ,गुड़िया, आर्यन, कान्हा, आर्य को उल्टी होने लगी। जबकि पिंकी, सुनील, दीपा, दिनेश, रूबी, बीरेंद्र, नीलम व राजेंद्र ने दूषित दूध की चाय पी थी।
इन सभी की भी हालत को बिगड़ता देख 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जब बच्चों की हालत में सुधार आया तो डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

Post a Comment