उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 लाख 89 हजार 836 पद प्रस्तावित हैं। इसी में से 50,000 से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों को दो चरणों में भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पहले फेज में 20 हजार और दूसरे में 30 हजार पद भरे जाएंगे।
दो फेज में होगी आंगनबाड़ी की भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। अगले 6 महीने के भीतर पहला फेज पूरा हो जाएगा। पहले चरण में कुल 20,000 पद भरे जाएंगे। इसके बाद एक साल के अंदर 30 हजार पद और भी भर लिए जाएंगे।
यूपी में आंगनबाड़ी के खाली पद
बता दें कि यूपी में वर्तमान की स्थिति ये है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 लाख 89 हजार 836 पद प्रस्तावित हैं। इसी में से 50,000 से ज्यादा पद खाली हैं। जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भर्ती से जुड़े आवेदन, योग्यता, उम्र सीमा और सेलेक्शन प्रॉसेस की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि जो भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे समय-समय पर यूपी बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती भी जा सकती है। राज्य सरकार की तरफ से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है।
20.jpg)
Post a Comment