पत्नी सपना चौधरी को देख स्टेज पर रोमांटिक हो गए वीर, सबके सामने किया ये काम

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन अपने अंदाज में छाई रहती हैं. सपना चौधरी के स्टेज डांस वीडियो आते रहते हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं. लेकिन इस बार सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति वीर साहू के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं. इसी बीच सपना को देखकर वीर साहू स्टेज पर रोमांटिक हो जाते हैं और फिर उन्होंने जो किया उसे देखकर सभी को ताली और सीटी बजाते हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी और वीर साहू एक इवेंट के स्टेज पर शानदार लुक में नजर आ रहे हैं. इस बीच वीर साहू सपना के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीर रोमांटिक मूड में सपना के लिए बेहतरीन गाना गाते नजर आ रहे हैं वहीं सपना की नजरें वीर से हट ही नहीं रही हैं.

इस दौरान सपना चौधरी और वीर साहू व्हाइट फॉर्मल में ट्विन करते नजर आए। जानकारी के लिए बता दें की ये सपना चौधरी का ताजा वीडियो नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है. हालांकि फैंस इस कपल की केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं और इस वीडियो को बार-बार देखते हैं, लेकिन ये वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि सपना चौधरी ने जहां घर चलाने के लिए देहाती मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं अब सपना चंद घंटों के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं। इसके साथ ही सपना चौधरी एलीट फंक्शन्स और तमाम बड़े इवेंट्स का हिस्सा बन जाती हैं।

सपना चौधरी सिर्फ एक स्टेज शो के लिए ही नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो के लिए भी लाखों में मोटी फीस लेती हैं। एक अनुमान के मुताबिक वह एक गाने के लिए 50 लाख तक चार्ज करते हैं। साथ ही सपना का हर गाना जबरदस्त हिट रहता है.

0/Post a Comment/Comments