उपवास चल रहा है। नौ दिनों तक भक्त पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। वे मां को प्रसन्न रखने के लिए नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। जानकारों के मुताबिक उपवास करना आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना और मन को शांत रखने के लिए उपवास बहुत फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से कब्ज, गैस, पेट की समस्या और कमजोरी हो सकती है। व्रत के दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
शरीर को हाइड्रेट रखें: उपवास के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। समय-समय पर खूब पानी पिएं। इससे आपका ब्लड फ्लो कंट्रोल में रहेगा और आपको थकान और कमजोरी जैसी समस्या नहीं होगी। आपको दिन में 3-4 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होगी।
ज्यादा कॉफी और चाय न पिएं: उपवास के दौरान खुद को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए बहुत अधिक कॉफी और चाय पीने से भी पेट की समस्या हो सकती है। कैफीनयुक्त खाद्य पदार्थ गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ज्यादा कॉफी और चाय का सेवन न करें। इससे एसिडिटी और कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
परी नींद लें: अगर आप उपवास के दौरान थकान और कमजोरी से बचना चाहते हैं तो पूरी नींद लें। रात को अच्छी नींद लेने के बाद भी आपका शरीर सतर्क और स्वस्थ रहता है। इतना ही नहीं, पर्याप्त नींद आपके मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ाकर पाचन में सुधार करती है। इसलिए दिन में 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।
फाइबर युक्त आहार लें: व्रत के दौरान फाइबर युक्त आहार लेने की कोशिश करें। इससे आपका गैस्ट्रिक सिस्टम स्वस्थ रहेगा और फाइबर भी आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। आप सेब, केला, एवोकाडो, सूखे मेवे, खीरा जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके कब्ज और पाचन संबंधी किसी भी समस्या को रोकेगा।

Post a Comment