दिल्ली में 12 साल की मासूम के साथ हैवानियत निंदनीय, क्या दिल्ली में बैठी सरकार के लिए बेटी बचाओ सिर्फ नारा है?

 


नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाला एक केस सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक सात साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. दिल्ली पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी नगर थाने को रविवार सुबह सूचना मिली कि सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और एक सुनसान जगह पर ले जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया.

संदिग्ध की हो गई है पहचान
पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा अपने माता-पिता को आपबीती सुनाने के बाद शिकायत दर्ज की गई. पीड़िता की चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद उसकी काउंसलिंग की गई है. उपायुक्त ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिताऔर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी है.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है

इसके अलावा दिल्ली से रेप का एक और मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दयालपुर में ऑटो में 12 साल की बच्ची का अपहरण कर चालक ने दुष्कर्म किया. 12 साल की पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है. उसके पिता साप्ताहिक बाजार में काम करते हैं. पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, जैतपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

0/Post a Comment/Comments