खिड़की से मोबाइल झपटना चाहता था, यात्रियों ने जमकर पीटा फिर चलती ट्रेन में 10KM तक चोर को लटकाए रखा

 


भागलपुर में बुधवार को ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़ा। उसकी जमकर पिटाई की, फिर कोच के गेट से हाथ बांधकर लटका दिया। लोगों ने बताया कि ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, तभी एक युवक आया और खिड़की से मोबाइल छीनकर भागने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया।

यह मामला भागलपुर सहेबगंज रेलखंड के ममलखा स्टेशन का है। ट्रेन चलने ही वाली थी कि यात्रियों ने उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। ट्रेन के गेट से लटका दिया। भीड़ चोर को करीब 10 किमी तक ऐसे ही ट्रेन से लटकाए ले गई। इस दौरान ट्रेन की स्पीड करीब 80 से 100 के बीच थी।ट्रेन की खिड़कियों से लोग उसका वीडियो बनाते रहे। युवक के पैर कभी पटरियों पर पड़ी गिटि्टयों पर रगड़ाते तो कभी पोल से टकराने से बचते, लेकिन लोगों का दिल नहीं पसीजा। लोग कहते रहे- घर तक ले चलो इसे। मार डालो। चोरी करता है।

चोर के साथी ने लोगों पर किया हमला
वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर (नीतीश यादव) ने लिखा है कि आज लैलख स्टेशन पर मोबाइल और छिनतई करने के दौरान एक चोर को खिड़की से लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने चोर को स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर तक लटकाते रखा। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि लोगों के चंगुल में फंसे चोर के सहयोगी ने उसे बचाने के लिए लोगों पर चाकू और पत्थर से कई बार हमला भी किया।

बेगूसराय में भी हुई थी ऐसी घटना
इससे पहले बेगूसराय जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी। लोगों ने मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से पकड़ लिया था और उसे लटकाए हुए खगड़िया ले गए थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था

0/Post a Comment/Comments