लगभग हर व्यक्ति एलोवेरा के किसी ना किसी फायदे के बारे में जानता है। ये एक ऐसा औषीय पौधा है जिसके अनगिनत फायदे हैं। कुछ फायदों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन हम जिन फायदों के बारे में आज आपको अवगत कराएंगे उनके बारे में बेहद कम लोगों को ही मालूम होगा। आयुर्वेद के कई चिकित्सक तो इसे संजीवनी पोधा भी कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी पर पूरे विश्व में इसकी 400 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 4 प्रजातियां हीं हमें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में कारगर होती हैं। आइए, जानते हैं एलोवेरा से मिलने वाले कई खास फायदों के बारे में...।
ऐलोवेरा के खास फायदे
-इसका प्रयोग एक पौष्टिक आहार के रूप में भी होता है। विभिन्न मिनरल्स, विटामिन्स से युक्त आलोवेरा थोड़ी गर्मी के साथ अपना प्रभाव देता है।
-रोज सुबह इसके लगभग एक छोटे प्याले के सेवन से दिन-भर शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनी रहती है।
-यह बवासीर जैसे कष्टदायी रोग में आराम पहुँचाती है।
-मधुमेह के रोगियों के लिए फ़ायदेमंद है।
-गर्भाशय के विभिन्न रोगों में यह चमत्कारी है।
-पेट से संबन्धित समस्याओं में रामबाण उपाय है।
-जोड़ों के दर्द में काफी आराम पहुँचा देता है।
-त्वचा की तमाम समस्याएँ जैसे मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी हुई त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एड़ियों के लिए यह काफी लाभप्रद है।
-यह खून की कमी को दूर करता है तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
-जलने, कटने पर, अंदरूनी चोटों पर एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है।
-यह रक्त में शुगर लेवेल को नियंत्रित रखता है।
-यह मच्छर से भी त्वचा को सुरक्षित रखता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से मॉस्किटो रिपेलेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं।
-एलोवेरा का इस्तेमाल जैल, बॉडी लोशन, हेयर जैल, स्किन जैल, शैंपू, साबुन, फेशियल फोम, ब्यूटी क्रीम, हेयर स्पा इत्यादि के निर्माण में भी किया जाता है।
-इसके एंटी फंगल गुणों के कारण यह त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन में काफी आराम देकर इन्हे जल्दी ठीक भी कर देता है।
-एलोवेरा का कोई भी अतिरिक्त प्रभाव नहीं होता। शरीर में रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करता है।
-इसका नियमित उपयोग करके लंबी उम्र तक स्वस्थ रहा जा सकता है। आप बड़ी ही सुविधा के साथ आरोग्य पा सकते हैं।
-वज़न घटाना बहुत लोगों के लिए आजकल एक सामान्य और आसान सा काम नहीं रहा। परंतु एलोवेरा जूस के नियमित इस्तेमाल से वजन बड़ी आसानी से घट जाता है।

Post a Comment