जानिये क्या है 5G का मतलब और देश में यह कब से होगा उपलब्ध

 भारत में 5G रोलआउट न केवल चर्चा का विषय होगा, बल्कि जल्द ही वास्तविकता भी होगी. रोलआउट प्रक्रिया का पहला बड़ा चरण आज, 26 जुलाई से शुरू हो गई है, जिसमें चार दिग्गजों ने 4.3 लाख करोड़ रुपये के 72GHz रेडियोवेव के लिए बोली लगाई थी. 5G नीलामी सुबह 10 बजे शुरू हुई है, जबकि पूरी बिक्री प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं. वास्तव में यह रेडियो तरंगों की वास्तविक मांग और व्यक्तिगत बीडर्स की रणनीति पर निर्भर करता है कि बिक्री प्रक्रिया में कितने दिन लगेंगे. यह पता चला था कि चार कंपनियां – अदानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई (पूर्व में वोडाफोन आइडिया) बोली प्रक्रिया में भाग ले रही हैं.

क्या है 5G?

अभी तक आप 3जी और 4जी नेटवर्क का यूज कर रहे थे. अब ऑक्शन के बाद भारत में 5G नेटवर्क भी आ जाएगा. आपको शायद यह समझ नहीं आ रहा होगा कि 5जी नेटवर्क क्या है. दरअसल यह मोबाइल संचार की आने वाली पीढ़ी है, जिसकी गति और क्षमता हमारे वर्तमान 4जी से 100 गुना तेज होगी

कब और कहां शुरू होगी ये सुविधा :

DoT से मिली जानकारी की मानें तो साल 2022 के अंत तक भारत के 13 शहरों में 5G नेटवर्क सबसे पहले शुरू की जाएगी. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, गुरुग्राम, बैंगलोर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जामनगर, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ और गांधीनगर जैसे शहर शामिल हैं.

0/Post a Comment/Comments