जुलाई का महीना बड़ी राहत की खबर लेकर आया है. देश की प्रमुख गैस कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में 198 रुपए की कटौती की है. बता दें कि ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में हुई इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई.
खबर अपडेट हो रही है…
Post a Comment