अगर आप सोना या चांदी (Gold-Silver) खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 50,649 रुपये का हो गया है, जबकि एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं. अब यह 59,725 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
जानें क्या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 176 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 443 रुपये की गिरावट के बाद 59,725 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 60,168 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.
कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव?
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Post a Comment