किसानों का खिल गया चेहरा, 2 का नोट खर्च कर अब सालाना खाते में आएंगे 36,000 रुपये, जानिए कैसे

 


आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार ने अब इस योजना के लाभार्थियों के लिए एक ऐसी स्कीम की शुरुआत की है, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीना 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको छोटा निवेश करने की जरूरत होगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें रखी गई है, जिनका पालन करना जरूरी होगा।

  • 60 साल की आयु से मिलेगी पेंशन

पीएम किसान मानधन योजना के तहत आपको 60 साल की आयु से पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए छोटा सा निवेश करने की जरूरत होगी। अगर आप 2 रुपये बचाकर प्रति महीना 3,000 रुपये पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस योजना से जुड़े के लिए आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा। 3,000 रुपये हमीना के हिसाब से आपको हर साल 36,000 रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र में इस योजना से जुड़ता है तो 200 रुपये प्रति महीना जमा करने होंगे। इसके लिए आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना जरूरी है। व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 40 साल होनी जरूरी है।

  • ऐसे कराएं पंजीकरण

इसके लिए आपको योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीकरण कराना होगा। CSC सेंटर में पोर्टल पर श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए वेब पोर्टल बनाया है। इन सेंटर्स के जरिये ऑनलाइन सभी जानकारी भारत सरकार को चली जाएगी।

वहीं, पंजीकरण के लिए आपको अपना आधार कार्ड, बचत या जनधन बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर चाहिए होगा। इसके अलावा सहमति पत्र देना होगा जो बैंक ब्रांच में भी देना होगा जहां पर श्रमिक का बैंक खाता होगा, ताकि उसके बैंक खाते से समय से पेंशन के लिए पैसा रहे।

0/Post a Comment/Comments