पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है और नया रेट जारी किया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, उन्हें पहले के रेट में ही एलपीजी सिलेंडर का दाम चुकाना होगा. बता दें कि  14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा. यह आज भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है.

मई में बढ़ाए गए थे कॉमर्शियल एलपीजी के दाम

बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था. घरेलू सिलेंडर के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी.

एक साल में इतना महंगा हो गया घरेलू एलपीजी सिलेंडर, जानिए

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है. 19 मई 2022 को आखिरी बार 4 रुपये बढ़ गए थे 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट.  इससे पहले 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था. 22 मार्च 2022 को 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था.

इसके बाद 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी और  इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट दिल्ली में 899.50 रुपये था.