Gold Price Today: खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़का, यहां जानें ताजा भाव

 Gold Rate on 31 May 2022 Updates: यूएस बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का असर की सोने की कीमतों पर पड़ा. मासिक आधार पर ग्लोबल मार्केट में Gold 2.4 फीसदी लुढ़का है. सितंबर के बाद सोने में यह सबसे बड़ी गिरावट है. इस महीने चांदी भी 4.1 फीसदी टूटी है.


ग्लोबल मार्केट में कमजोर संकेतों के चलते मंगलवार, 31 मई 2022 को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

आपको बता दें कि इस साल मार्च में सोने का दाम (Gold Rate Today) कई वर्षों के हाई 55.600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इसके बाद यूएस बॉन्ड यील्ड्स में उछाल और अमेरिकी डॉलर में मजबूती से गोल्ड संघर्ष कर रहा है.

सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की बढ़त रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 75 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 51,052 रुपये पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी दिवस पर सोने की कीमत 50,977 रुपये थी.





0/Post a Comment/Comments