सुबह की दौड़ करने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे,आज से ही अपने डेली रुटीन में करें शामिल



 वर्तमान दुनिया में, बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखना बहुत जरूरी है. हालांकि, दौड़ना आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने और आपको एक अच्छा आकार देने में मदद कर सकता है. कई लोग सवाल करते हैं कि दौड़ना क्यों जरूरी है? तो आपको इस तथ्य पर विश्वास करना होगा कि दौड़ना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा दे सकता है. रनिंग करने के फायदे  कई हैं. विभिन्न शोधों का दावा है कि दौड़ने से फेफड़ों पर बहुत प्रभाव पड़ता है और वे दौड़ने के बाद अधिक कुशलता से काम करना शुरू कर देते हैं

सुबह दौड़ लगाने के क्‍या हैं फायदे आप भी जान लीजिए

कोरोना से लड़ने के लिए कहा जा रहा है कि शरीर की इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए सुबह की दौड़ सहायक हो सकती है। अगर आप आधे घंटे ताजी हवा में दौड़ लगाते हैं तो इससे इम्‍यून सिस्‍टम को भी सही रख सकेंगे। वरिष्‍ठ फिजिशियन डा. तनुराज सिरोही का कहना है कि अगर आप दौड़ लगाते हैं तो कोलेस्‍ट्राल का स्‍तर ठीक रहता है। पांच से दस मिनट भी दौड़ने से दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। हार्ट अटैक की आशंका कम होती है। क्‍योंकि दौड़ने से ब्‍लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। सुबह उठने और दौड़ लगाने से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहता है। इसके अलावा रात में अच्‍छी नींद भी आती है। 

0/Post a Comment/Comments