बच्चे हो या बड़े दूध सभी के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, फास्फोरस इत्यादि से भरपूर होता है। यह हड्डियां मजबूत करने से लेकर शरीर की अन्य परेशानी दूर करने में लाभकारी होता है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन का कहना है कि दूध (Milk Benefits) हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में लाभकारी है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही यह हड्डियों से जुड़ी कई परेशानी को दूर करने में लाभकारी है। हालांकि, दूध का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। आइए इस लेख में हम दूध के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दूध आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छा है?
दूध और अन्य डेयरी उत्पाद करीब 8 हजार वर्षों से मानव आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व और उनसे शरीर को होने वाले फायदे हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी न्यट्रिएंट्स होते हैं। बोन मास इंडेक्स को बढ़ाने, प्रोटीन मालन्यूट्रीशन व हड्डी स्वास्थ्य समेत दूध के फायदे अनेक हैं, जिनके बारे में हम लेख में आगे विस्तार से बताएंगे । दूध में क्या-क्या होता है और सेहत के लिए यह कितना अच्छा है, यह तो आप जान गए हैं। आगे लेख में विस्तार से जानते हैं दूध पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।
दूध के फायदे
दूध स्वास्थ्य को अनेक लाभ दे सकता है। क्या हैं दूध के लाभ इन्हें विस्तार से हम नीचे बता रहे हैं। बस ध्यान दें कि दूध के गुण बीमारी को ठीक करने में नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि दूध पीने से क्या फायदा होता है।
1. मजबूत हड्डियां और मांसपेशियों के लिए दूध के लाभ
दूध पीने के फायदे में हड्डी और मजपेशियों को मजबूती देना शामिल है। दूध और अन्य डेयरी उत्पाद कैल्शियम व मैग्नीशियम के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों के विकास के लिए जरूरी माने गए हैं। बच्चों व युवाओं के साथ ही व्यस्कों के हड्डी स्वास्थ्य के लिए भी दूध अच्छा विकल्प है। दूध हड्डियों को मजबूत बनाकर बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का एक प्रकार रोग) और फ्रैक्चर से बचाव में मदद कर सकता है
2. डेंटल हेल्थ के लिए दूध के लाभ
दूध के गुण में दांतों की देखभाल करना भी शामिल है। इसमें कैल्शियम व फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दांतों को कैवेटी (Caries) से बचाकर इन्हें स्वस्थ रख सकते हैं (5)। अगर आप दांत मजबूत रखना चाहते हैं, तो रोजाना दूध पिएं। दूध आपको दांतों की कई तरह की समस्याओं से बचाता है
3. वजन कम करने के लिए दूध
दूध बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, डेयरी का सेवन करने वाले 38% बच्चों का वजन इसका सेवन कम करने वालों के मुकाबले नियंत्रित था। दरअसल, दूध और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं और प्रोटीन वजन घटाने व नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसकी मदद से भोजन के बाद भी बार-बार होने वाली खाने की इच्छा को कम करके एनर्जी की खपत को रोकता है, जिससे शरीर में फेट कम हो सकता है । इसके अलावा दूध व डेयरी प्रोडक्ट में कॉन्जुगेटेड लिनोलेइक एसिड (सीएलए) होता है, जिसमें वजन व चर्बी कम करने वाला एंटी-ओबेसिटी गुण होता है । लेकिन, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दूध प्रोटीन के साथ-साथ वसा का भी अच्छा स्रोत है। ऐसे में दूध के सेवन के साथ-साथ नियमित तौर पर व्यायाम करना भी आवश्यक है।

Post a Comment