प्यार के लिए तोड़ी सारी बंदिशें... बांग्लादेश से बाघों और घड़ियालों के बीच होते हुए पहुंची भारत, फिर प्रेमी संग लिए 7 फेरे


कहते है जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो इंसान इतना अंधा हो जाता है कि उसको दुनियादारी का सुध बुध ही नहीं रहती। ऐसा ही कुछ 22 साल की बांग्लादेशी महिला ने किया। उसने सीमा की परवाह किए बिना केवल तैर कर भारत आई। पूछताछ में उसने कहा है कि वो भारत अपने प्रेमी से शादी करने आई है। उसने बताया कि इस सफर में उसने सुंदरबन के घने जंगलों को पार किया और एक घंटा लगातार नदी में तैरकर अपने प्रेमी से मिलने भारत पहुँची।

जानकारी के अनुसार,  महिला की पहचान कृष्णा मंडल के तौर पर हुई है। उसने बताया कि उसे भारत में रहने वाले अभिक मंडल नाम के लड़के से प्यार था। उसकी मुलाकात फेसबुक पर हुई और दोनों को प्यार हो गया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह अवैध रूप से सीमा में घुसी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कृष्णा और अभिक ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी की।

आपको बता दे कि सोमवार को पुलिस ने अवैध ढंग से देश में घुसने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि अब कृष्णा को बांग्लादेश हाई कमीशन को हैंडओवर किया जाएगा और कृष्णा पहले सुंदरबन में घुसी जो बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इसके बाद वह करीब एक घंटे ऐसी नदी में तैरी जिसमें खतरनाक घड़ियाल होते है और इस तरह वह अपने प्रेमी के पास भारत आई।


0/Post a Comment/Comments