साउथ फिल्मों की तारीफ के साथ मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- इंडस्ट्री में हलचल...

 


साउथ की फिल्मों ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। एक के बाद एक साउथ फिल्म पूरे विश्व में अपना परचम लहराती देखी जा रही है। साथ ही इसके हिंदी वर्जन को नॉर्थ में भी दिल खोलकर प्यार दिया जा रहा है। वहीं, केजीएफ 2, आरआरआर और पुष्पा जैसी फिल्मों का डंका बजने पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) का भी नाम जुड़ गया है, जिनके बयान से बी-टाउन की हलचल काफी ज्यादा बढ़ गई है। 




मनोज बाजपेयी  (Manoj Bajpayee On Tollywood) ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, और पुष्पा: द राइज जैसी फिल्मों की सफलता से बॉलीवुड फिल्म निर्माता कांप गए हैं।' एक्टर ने आगे जोड़ा,'महामारी के बाद साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने दक्षिण की फिल्मों के वर्चस्व की शुरुआत की जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस फिल्म के बाद एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर आई जिसने एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार किया।




मनोज ने यश की फिल्म केजीएफ 2 की तारीफ करते हुए कहा,'वयश की कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 ने बॉलीवुड के वर्चस्व को हिला डाला है। दोनों फिल्मों को हिंदी वर्जन में काफी पसंद किया गया जिससे बॉलीवुड में हलचल मच गई है।' इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी कहा कि, साउथ फिल्मों ने बॉलीवुड में कई लोगों को परेशान किया है। दक्षिण फिल्मों की सफलता के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि, “मेरे जैसे लोगों के बारे में एक मिनट के लिए भूल जाइए, साउथ की फिल्मों ने तो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के मेनस्ट्रीम फिल्ममेकर्स तक को डरा दिया है।’




मनोज ने इन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेकर्स को सलाह देते हुए कहा,'केजीएफ-2, आरआरआर फिल्मों की सफलता बॉलीवुड के लिए एक सबक है, जिसे उन्हें जल्द सीखने की जरूरत है। वो हर शॉट को इस तरह शूट करते हैं जैसे दुनिया का बेस्ट शॉट दे रहे हो क्योंकि वो अपने दर्शकों का सम्मान करते हैं।' मनोज का यही बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे देख लोग इसपर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

0/Post a Comment/Comments