फेमस पॉप सिंगर ताज का हुआ निधन, 54 साल की उम्र में ली उन्होंने आखिरी सांस



90 के दशक के फेमस सिंगर ताज के फैंस के लिए एक बेहद ही दुखद खराब इस वक्त सामने आई है। 29 अप्रैल के दिन सिंगर का निधन हो गया था जोकि हर्निया जैसी बीमारी से पीड़ित थे। उनकी दो साल पहले सर्जरी होने थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टल दिया गया था। जैसे-जैसे उनका हर्निया बढ़ता गया वैसे-वैसे उनकी हालत खराब होती गई, जिसके बाद वो कोमा में चल गए। मार्च की शुरुआत में उनकी तबीयत खराब होने लगी थी।

बाद में फिर मार्च के महीने में वो कोमा से बाहर आ गए थे। इसके बाद ताज के परिवार की तरफ से एक बयान जारी किया गया था जिसमें सभी को उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद किया गया था। उनके निधन की खबर ने लेकिन सबको झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर इस वक्त लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। सिंगर जस्सी सिद्धू ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि अब सिंगर ताज हमारे बीच नहीं रहे हैं। गायक ने ट्वीट कर लिखा-‘अभी-अभी @tazstereonation के बारे में दिल दहला देने वाली खबर सुनी है, 1999 में उनके साथ मेरे पहले दौरे से लेकर अब तक हमेशा एक सज्जन बने पॉप भांगड़ा था जिसे हम सभी दशकों पहले सुनते थे और इसे जन-जन तक ले जाते थे। आपके संगीत में मेरे भाई वाहेगुरु।

सिंगर का असली नाम तरसेम सिंह सैनी था, उन्हें पहले जॉनी जी के जान से सभी लोग जानते थे। ताज ने 1989 में अपने एल्बम हिट द डेक से लोगों के बीच प्रसिद्धी हासिल की थी। उनके फेमस ट्रैक में से एक प्यार हो गया, नचंगे सारी रात और गैलन गोरियन शामिल हैं। खुद फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इससे जुड़ा एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments