कोरोना संक्रमण के मरीज अब हर दिन बढ़ते ही जा रहे है। गुरुवार को जीआरएमसी की रिपोर्ट में 226 सैंपलों में चार पॉजिटिव आए हैं। इसमें पहली बार एक महिला जेएएच के टीवी वार्ड में भर्ती हुई है। आदित्यपुरम निवासी 50 वर्षीय महिला एक निजी अस्पताल से जेएएच में दूसरी बीमारी को लेकर भर्ती हुई। महिला कोरोना की जांच में संक्रमित आई है। इस तरह अब एक्टिव केस बढ़कर 17 हो गए हैं।
महिला के अलावा थाटीपुर निवासी 60 वर्षीय महिला चार दिन से सर्दी, खांसी से परेशान थी। महिला ने जांच कराई तो वह संक्रमित निकली। वहीं गोविंद मिश्रा कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय महिला सर्दी खांसी के चलते परेशान थी। जांच में पॉजिटिव निकली है। इसके साथ ही महाराजपुरा निवासी 31 वर्षीय युवक दो दिन पहले ही प्रयागराज से लौटकर आया है। ग्वालियर आते ही सर्दी खांसी के बाद डॉक्टर को दिखाया। जांच में संक्रमित निकला है। सभी को वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना संक्रमण बढ़ते ही अब वैरिएंट का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेसिंग के लिए आठ सैंपल डीआरडीओ को भेजे हैं। इन सैंपलों के बाद ही पता चलेगा कि आखिर कौन सा वेरियंट शहर में पैर पसारे है। पिछले आठ दिनों में 20 मरीज कोरोना के सामने आ चुके है।

Post a Comment