CSK vs LSG: चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले जा रहे सीजन के 7वें मैच में ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. ऐसा करने वाले वे पहले गेंदबाज हैं.
ड्वेन ब्रावो के नाम इससे पहले 152 आईपीएल मुकाबलों में 170 विकेट दर्ज थे. लसिथ मलिंगा का नाम भी 170 विकेट थे लेकिन अब ब्रावो उनसे आगे निकल गए हैं.
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
ड्वेन ब्रावो- 152 मैच, 170 विकेट
लसिथ मलिंगा- 122 मैच, 170 विकेट
अमित मिश्रा- 154 मैच, 166 विकेट
पीयूष चावला- 165 मैच, 157 विकेट
हरभजन सिंह- 163 मैच, 150
IPL के पहले मैच में दिखाया दम
आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में ड्वेन ब्रावो ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कुल 3 विकेट चटकाए थे. ब्रावो ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 20 रन खर्च किए थे. उन्होंने केकेआर के ओपनर वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा और सैम बिलिंग्स को पवेलियन की राह दिखाई थी.
आईपीएल के पहले सीजन में ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के लिए पहला सीजन खेला था. बड़ा संयोग ये है कि उन्होंने जिस CSK की ओर से आईपीएल में ये अनूठा मुकाम हासिल किया है, उन्होंने अपना पहला मैच भी इसी टीम के खिलाफ खेला था.
हालांकि इसके बाद ब्रावो चेन्नई में शामिल हो गए और लगातार इसी के लिए आईपीएल खेल रहे हैं. मलिंगा ने भी आईपीएल का पहला सीजन 2009 में खेला था. उन्होंने 122 मैच में 170 विकेट लिए. मलिंगा इस समय राजस्थान के बॉलिंग कोच हैं. ब्रावो विदेशी गेंदबाज हैं और कई बार उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी हिस्सा नहीं मिला. इसके बावजूद उन्होंने तमाम धाकड़ तेज गेंदबाजों को पीछे करके शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

Post a Comment