उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत सात राज्यों को भी सप्लाई शुरू
कंपनी ने ZyCOV-D वैक्सीन की सप्लाई केंद्र सरकार के साथ ही सात राज्यों को भी इसकी सप्लाई देनी शुरू कर दी है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और झारखंड शामिल हैं।

कंपनी इसे जल्द ही खुले बाजार में मेडिकल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उतारेगी। इसकी कीमत 265 रुपए रखी गई है, जबकि 93 रुपए का एप्लीकेटर (इस वैक्सीन को लगाने वाला उपकरण) अलग से खरीदना होगा। इस तरह इसकी कुल कीमत 358 रुपए होगी।

28 दिन के अंतराल पर लगेंगी तीन डोज
ZyCoV-D के तीन डोज लगेंगे। ये तीनों डोज 28 दिन के अंतर पर लगाए जाएंगे यानी पहली डोज और तीसरी डोज के बीच 56 दिन का अंतर होगा। इसे 2-8 डिग्री टेम्परेचर पर स्टोर किया जा सकता है। कंपनी ने सालाना 10 से 12 करोड़ डोज तैयार करने की प्लानिंग की है।