Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 फरवरी 2022: धनु राशि वाले किसी के व्यक्तिगत मामले में दखल ना दें, नुकसान की आशंका



 Weekly Horoscope 7 February to 13 February, 2022: आपका यह सप्ताह कैसा रहने वाला है. इस हफ्ते क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे आपका समय शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप इस हफ्ते होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही इस दौरान आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. इस सप्ताह आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी से 13 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल.

Dhanu Rashifal (धनु राशिफल), 7 फरवरी से 13 फरवरी: इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी. महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे. भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी. साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन द्वारा आप अपने काम में और खुद में उचित सुधार ला सकते हैं.

आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता रहेगी, लेकिन जल्दी ही आप इन परिस्थितियों को नियंत्रण में कर लेंगे. अप्रत्याशित खर्चे भी सामने आएंगे. अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का खतरा ना उठाएं. यह समय बहुत ही धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है.

कार्यक्षेत्र में सप्ताह पर्यंत कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी. कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक लें. हालांकि सहकर्मियों और स्टाफ के सहयोग से परिस्थितियां जल्दी ही पक्ष में हो जाएंगी. ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा. जिसके सिलसिले में कोई टूर भी लग सकता है.

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी. युवाओं के प्रेम संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होंगे.

सावधानियां- बनते कार्यों में व्यवधान आने की वजह से तनाव और चिंता रहेगी. इस समय वर्तमान मौसम से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है.

लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 5

0/Post a Comment/Comments