Weather Today: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी तो दिल्ली में खिलेगी धूप, उत्तर भारत में रहेगी हल्की ठंड, जानिए आज का मौसम

 


Weather Forecast Today, 13 Feb 2022, IMD CityWise Temperature: पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आज (13 फरवरी) मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से कोल्ड डे जैसे रह सकते हैं. दिल्ली में भी आज (रविवार) न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि, दिन में धूप खिली रहेगी. वहीं, सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा, अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों में भी रात/सुबह के घंटों के दौरान घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कोहरा छाया रहेगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. उत्तराखंड में भी आज धूप खिली रहेगी. देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. जम्मू की बात करें तो यहां भी सर्दी का सितम जारी रहेगा. जम्मू का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इन दिनों लेह में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, लेह में आज का न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा.


शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

दिल्ली 7.0 24.0

श्रीनगर -2.0 13.0

अहमदाबाद 14.0 31.0

भोपाल 10.0 26.0

चंडीगढ़ 9.0 24.0

देहरादून 8.0 21.0

जयपुर 10.0 2... 


बिहार के पटना शहर की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पटना में भी कोहरे के छाए रहने के आसार जताए गए हैं. इसके अलावा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. श्रीनगर में दो दिन बाद 15 फरवरी से कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं.

0/Post a Comment/Comments