Shaniwar Mantra: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है. शनि देव को न्यान के देवता माना जाता है. माना जाता है कि जिन लोगों से शनिदेव खुश होते हैं उन्हें राजपाठ हासिल होता है वहीं, जिन लोगों पर शनिदेव की वक्र दृष्टि पड़ जाती है उनके जिंदगी में कोई काम सफल नहीं होते. ऐसे में अगर आप भी शनिदेव को खुश करना चाहते हैं तो हर शनिवार के दिन आपको कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस मंत्रों का जाप करने से आपके हर कष्ट मिट जाएंगे. आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-
– ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:.
– ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
– ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:.
-कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:.
– सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:..
– शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
– ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात Also Read - Shani Ki Vakri Chaal: इस महीने इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की खास नजर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
– शनि देव की पूजा शनि की मूर्ति के समक्ष न करें
– शनि के उसी मंदिर में पूजा आराधना करनी चाहिए जहां वह शिला के रूप में हों
– प्रतीक रूप में शमी के या पीपल के वृक्ष की आराधना करनी चाहिए.
– शनि देव के समक्ष दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ है, परन्तु तेल उड़ेल कर बर्बाद नहीं करना चाहिए.
और पढ़ें
Post a Comment