Raviwar Ke Upay: आज फरवरी महीने का दूसरा रविवार है और आज का दिन सूर्य देव (Surya Dev) को समर्पित है। अगर आपका भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। धर्मशास्त्रों के जानकारों के मुताबिक ऐसा सूर्य (Sun) के कमजोर होने से होता है। ऐसे में आपको अपने सूर्य को मजबूत करने की जरूरत है।
ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य (Arghya) देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। अगर आपके लिए हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो रविवार (Sunday) की सुबह ये काम जरूर करें।
सूर्य देव के इन मंत्रों से पूरी होगी मनोकामना
सूर्य देव की साधना में मंत्रों का जप करने पर मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है. सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कई तरह की बीमारी और जीवन से जुड़े अपयश दूर हो जाते हैं. सूर्य के आशीर्वाद से आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होता है. पढ़ें ये सूर्य मंत्र-
1. ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
5. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
6. ॐ सूर्याय नम: .
7. ॐ घृणि सूर्याय नम: .
इसके साथ ही अगर भाषा व उच्चारण शुद्ध हो तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए.
Post a Comment