Raveena Tondon Father Death:रवीना टंडन के पिता Ravi Tondon का निधन,रवीना टंडन का रो रोकर बुरा हाल. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन के निधन की खबर आ रही है। रवीना ने अपने पिता की मौत पर दुख व्यक्त है। एक्ट्रेस ने पिता की मृत्यु होने पर उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही रवीना नोट भी लिखा है जिसे पढ़कर आपकी आंखे नम हो सकती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। रवि टंडन 87 साल के थे। उनका निधन 11 फरवरी को उनके घर पर हुआ। हालांकि, रवि टंडन के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
रवीना टंडन ने अपने पिता रवि टंडन के साथ कई फोटो शेयर किए हैं। रवीना ने लिखा है कि आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे, लव यू पापा...। एक फोटो में रवीना अपने पिता का हाथ पकड़े खड़ी हैं। साथ ही एक बचपन की तस्वीर है जिसमें उनके पिता उनको गोद में लिए हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में रवीना अपने पिता के साथ कार्यक्रम में बैठी हैं।
रवीना टंडन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स उनके पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित किए हैं। साथ ही रवीना को ऐसे वक्त पर हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। रवीना ऐसे मौके पर बुरी तरह टूटी नजर आ रही हैं।
बता दें, रवि टंडन भारतीय फिल्म उद्योग के फिल्म निर्देशक/निर्माता थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था, इनमें से सबसे लोकप्रिय खेल खेल में, अनहोनी, नजराना, मजबूर, जिंदगी आदि बताई जाती हैं। फिल्म जगत की हस्तियां रवि टंडन के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रही हैं।
Post a Comment