MP: कटनी में भूमिगत नहर की मिट्टी धंसने से नौ मजदूर दबे, 7 को बाहर निकाला गया

 




मध्य प्रदेश में जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर स्लीमनाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नर्मदा दाईं तट के लिए बनाई जा रही टनल की दीवार धसने से 9 मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की सूचना मिलने के बाद कटनी जिले के कलेक्टर और जबलपुर से प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।  एनडीआरएफ की टीम ने तीन मजदूरों को बचा लिया है। 6 मजदूरों को निकालने का कार्य किया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक जिले के स्लीमनाबाद के नजदीक नर्मदा घाटी परियोजना टनल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी धंसने से निर्माण कार्य कर रहे 9 मजदूर टनल के नीचे दब गए। रेस्क्यू टीम ने 3 को सुरक्षित निकाल लिया है। लेकिन अभी भी 6 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जबलपुर, कटनी SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। 


वहीं इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कटनी सांसद बीडी शर्मा कलेक्टर से बीसी के माध्यम से मौके का ले रहे हैं। जानकारी कटनी सुलिंदाबाद स्थित नर्मदा घाटी परियोजना टनल निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ था, जिसके बाद मशीन से 9 मीटर का ड्रिल कर उन्हें निकालने का रेस्क्यू किया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments