Monkey Fever: क्या आपके घर में भी हैं पालतू जानवर? फैल सकती है ये बीमारी

नई दिल्ली. देश से कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में केरल में ‘मंकी फीवर’ की दस्तक ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. राज्य के वायनाड जिले में 24 वर्षीय युवक इस बीमारी से ग्रस्त पाया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस बीमारी का शिकार हुआ अब तक एक ही मरीज मिला है. मंकी फीवर को क्यासनुर फॉरेस्ट डिसीज (Kyasanur Forest disease) कहा जाता है.

 मंकी फीवर कैसे (Monkey Fever Causes) फैलता है? जानते हैं इन सभी सवालों के जवाबAlso Read - 'मंकी फीवर' है खतरनाक, इस राज्‍य में नौ लोगों की मौत, जानें इसके लक्षण?

मंकी फीवर का इतिहास
मेडिकल भाषा में मंकी फीवर को क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (KFD- Kyasanur Forest disease) कहते हैं. पहली बार इस बुखार की पहचान साल 1957 में की गई थी. इस रोग का नाम क्यासानूर जिले पर पड़ा जो कि कनार्टक में स्थित है. वहीं इस रोग को आम भाषा में मंकी फीवर इसलिए कहते हैं क्योंकि इस रोग के कारण काफी सारे बंदरों की मौत हो गई थी.

मंकी फीवर के लक्षण
इसके शुरुआती लक्षणों की बात की जाए तो व्यक्ति को तेज बुखार, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द महसूस करना, सिर दर्द की समस्या हो जाना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं. वही मंकी फीवर के दौरान व्यक्ति को 104℉ बुखार तक हो जाता है. यह बुखार लगभग 2 हफ्तों तक व्यक्ति में नजर आ सकता है. वहीं इसके कुछ और भी लक्षण हैं जो इस प्रकार हैं-

1 – व्यक्ति को दस्त की समस्या हो जाना
2 – मतली और उल्टी की समस्या हो जाना
3 – लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाना
4 – आंखों में सूजन की समस्या होना
5 – आंखों में लालिमा छा जाना
6 – प्लेटलेट का कम होना
7 – फोटोफोबिया की समस्या हो जाना यानि तेज रोशनी पर आंखों में दर्द महसूस करना
नोट – जब व्यक्ति गंभीर स्थिति में होता है तो मसूड़ों में खून की समस्या, नकसीर की समस्या, शरीर के अंदरूनी अंगों से खून आने की समस्या हो सकती है.

मंकी फीवर के कारण
यह जूनोटिक रोग है. मतलब जानवरों से मनुष्य में फैलने वाला रोग है, जब व्यक्ति किसी संक्रमित जीवित या मृत जानवर के सीधे संपर्क में आते हैं तब यह समस्या हो सकती है. हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है कि मंकी फीवर इंसानों से इंसानों में फैल रहा हो.
यदि किसी व्यक्ति को कोई संक्रमित कीट काट ले, तब भी मंकी फीवर की समस्या हो सकती है.
मंकी फीवर से बचाव
साल 1990 में मंकी फीवर के लिए एक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया. इसकी एक महीने में दो डोज लगती हैं. डोज 6 से 9 महीने के अंदर बच्चों को दी जाती हैं. इसके बाद भी करीब 5 साल तक प्रतिवर्ष बच्चों को बूस्टर डोज की जरूरत पड़ती है.

0/Post a Comment/Comments