Long life: खुल गया 100 बरस लंबा जीवन जीने का अचूक उपाय, यहां के लोगों से सीख लें नुस्‍खा

आज कल के समय में सबसे बड़ी चुनौती खुद को लंबे समय तक बनाए रखने और स्वस्थ रहने की है। ऐसे में लोगों की इस चाहत को कैसे पूरा किया जा सकता है। इसी को लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है। इस रिसर्च में उन क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली और खान पान पर नजर रखी गई जहां लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इनमें जापान, इटली, ओकिनावा, लिंडा, लोमा और सार्डिना शामिल हैं।
आपको बता दें कि इन क्षेत्रों को ब्लू जोन के नाम से जाना जाता है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग अक्सर अधिक सक्रिय रहते हैं और इनके आहार में भी कुछ समानताएं पाई गई हैं। आज हम आपको ब्लू जोन में रहने वाले लोगों के कुछ खास आहार के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन करने के बाद आप भी एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

​चीनी का सेवन कम 

ब्लू जोन में रहने वाले लोग अपने शुगर इनटेक का खास ध्यान रखते हैं। यह लोग बहुत कम मात्रा में ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिसमें रिफाइंड शुगर मौजूद हो। लेकिन यह लोग आमतौर पर केवल त्योहार या किसी खास अवसर पर ही मीठे पदार्थों का सेवन करते हैं।

पानी का सेवन बढ़ाए उम्र

ब्लू जोन में रहने वाले लोग यूं तो कॉफी और चाय का सेवन भी करते हैं। लेकिन हाइड्रेट रहने के लिए यह पानी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में लोग सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं जिन्में अधिक मात्रा में चीनी होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने की आदत डालें।

​आधा कप बीन्स देगा 

रोजाना कम से कम आधा कप बीन्स आपकी सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकती है। आप अपनी रोजाना की खुराक में काले, गारबानों और सफेद बीन्स को शामिल करें। इन बीन्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह बेहद किफायती भी हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी मौजूद होता है जो आपका वजन नियंत्रित कर सकता है। यही नहीं बीन्स में मौजूद गुण आपकी आंत के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

0/Post a Comment/Comments