Live: अंतिम सफर पर लता मंगेशकर : रहें न रहें हम, महका करेंगे... अंतिम सफर पर लता मंगेशकर, विदाई देने उमड़ा हुजूम

 


लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क लेकर जाया जाने वाला है. शिवाजी पार्क में ही लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने की तैयारी हो रही है. इसके लिए एक ट्रक को सजाया गया है. इस ट्रक पर लता मंगेशकर की एक बड़ी तस्वीर को लगाया गया है. इसपर लिखा है - भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर वैन में रख दिया गया है. उनकी बहन आशा भोसले और परिवार के अन्य सदस्य भी इसी वैन में जा रहे हैं. वैन में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर ले जाया जा रहा है. पूरे राजकीय सम्मान के लिए लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है. 

लता मंगेशकर अपने अंतिम सफर पर निकल गई हैं. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है. लता मंगेशकर को विदाई देने के लिए चाहनेवालों का हुजूम उमड़ पड़ा है. सभी लता के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं. पुलिस इस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. ताकि लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत ना हो. 

लता मंगेशकर अपने अंतिम सफर पर निकल गई हैं. मुंबई की गलियों से उनका काफिला निकल रहा है. कोविड प्रोटोकॉल के साथ लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क लेकर जाया जा रहा है. शाम साढ़े 6 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. रास्तेभर में लता मंगेशकर के चाहनेवाले उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सूर्यास्त से पहले लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा और वह हमेशा के लिए पांच तत्वों में विलीन हो जाएंगी.


0/Post a Comment/Comments