आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला समेत 4 राशियों का प्रबल समय होगा आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 11 फरवरी का राशिफल.
ज्यादा व्यस्तता के कारण घर पर ज्यादा समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे, अपने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने से खुशी और सुकून रहेगा. इस समय निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा. घर में किसी संबंधी का आगमन भी होगा.
व्यर्थ की गतिविधियों में आपका बहुत ज्यादा अपव्यय हो सकता है. इस समय किसी तरह की उधारी ना करें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. कोई भी यात्रा करना उचित नहीं रहेगा.
आज कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित रखें. क्योंकि दूसरे कार्यों में व्यस्तता की वजह से आप अपने काम के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे. हालांकि कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसायिक काम नहीं रुकेंगे.
लव फोकस- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रह सकता है. लेकिन आपसी सामंजस्य द्वारा आप उन्हें सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे.
सावधानियां- गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें. इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है.
लकी कलर- बादामी लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 3
Post a Comment