कच्चा बादाम (Kacha Badam song) गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) सोमवार रात एक हादसे में जख्मी हो गए. उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. खबर है कि सिंगर भुबन एक सेकंड हैंड कार चलाना सीख रहे थे, इसी दौरान हुए हादसे में उनके सीने समेत शरीर में दूसरी जगह भी चोटें आई हैं.
Post a Comment