भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत ने 44 रन से जीत लिया है. वेस्टइंडीज को भारत ने 238 का टारगेट दिया था., लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 193 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पोलार्ड फिट नहीं होने के कारण यह मैच नहीं खेले थे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद वेस्टइंडीज को 238 का टारगेट दिया था. भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार 64 रन की पारी खेली, इसके अलावा केएल राहुल ने 49 रन बनाए. वहीं, पहले वनडे में भारत ने इंडिज को 6 विकेट से हरा दिया था.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच
Post a Comment