Happy Rose Day 2022: 'रोज डे' के साथ हुई वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें कौन सा गुलाब करता है क्या इशारा



फरवरी का महीना हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि 14 फरवरी को हर साल 'वैलेंटाइन्स डे' यानी प्यार का दिन के रूप में मनाया जाता है। इसके एक हफ्ते पहले 'वैलेंटाइन वीक' की शुरुआत हो जाती है और हर दिन एक अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है। 7 फरवरी को सबसे पहला दिन 'रोज डे' होता है और इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते हैं। अगर आप भी किसी को गुलाब का फूल देने जा रहे हैं तो पहले जान लें कौन सा गुलाब देता है क्या संकेत। 

क्या होता है रोज डे ?

'रोज डे', वेलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन सभी एक दूसरे को रोज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। महंगे गिफ्ट और मैटेरियलिस्टिक चीजें तो हर कोई देता है लेकिन अगर आप गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं तो उसकी बात ही अलग होती है।

लाल गुलाब 

यह गुलाब के फूल का सबसे कॉमन कलर है । रेड रोज रोमांस, पैशन और इंटेंस इमोशन्स से जुड़ा हुआ माना जाता है। लाल गुलाब से जुड़ी सबसे खास बात ये है कि इस गुलाब को देकर आप सामने वाले व्यक्ति को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं। 

yellow rose

Image Source : INSTAGRAM/FLAVU
पीला गुलाब 

पीला गुलाब 

पीला गुलाब दोस्तों को देने के लिए परफेक्ट च्वाइस माना जाता है क्योंकि पीला रंग जोशपूर्ण, ताजगी और उत्साह देने वाला माना जाता है। साथ ही पीला रंग खुशी और गुड हेल्थ का भी प्रतीक है। इसलिए, अगर आप अपने दोस्तों को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं।

white rose

Image Source : INSTAGRAM/ REDFLORAL
सफेद गुलाब 

सफेद गुलाब 

क्या आपकी किसी दोस्त से किसी बात पर जबरदस्त लड़ाई हो गई लेकिन आप उस लड़ाई को भूलकर फिर से अपने रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए सफेद रंग का गुलाब बेस्ट ऑप्शन है। वाइट रोज सादगी, पोलाइटनेस और शांति का प्रतीक माना जाता है।

pink roses

Image Source : INSTAGRAM/EVERGREEN_YOU
पिंक गुलाब 

पिंक गुलाब 

वैलेंटाइन्स डे सिर्फ पार्टनर से प्यार करने के लिए नहीं होता। इस दिन आप चाहें तो अपने माता-पिता, टीचर या भाई-बहन से भी प्यार जता सकते हैं और उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पिंक गुलाब गिफ्ट में दे सकते हैं।

Lavender rose

Image Source : INSTAGRAM/LIMS.BLOOM
लेवेंडर रोज 

लैवेंडर गुलाब 

लैवेंडर कलर का गुलाब आसानी से नहीं मिलता और इस रंग के गुलाब को ढूंढने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लेकिन, ये गुलाब गिफ्ट करने से आप सामने वाले व्यक्ति से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments