CBSE Exams 2nd Term Date: सीबीएसई टर्म-2 थ्योरी एग्जाम 26 अप्रैल से होगी। इसे लेकर CBSE जल्द डेटशीट (CBSE Term 2 Date Sheet 2022) जारी करने वाली है। हाल ही में सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख (CBSE Term 2 Exam Date) की जानकारी दी है। सीबीएसई ने बताया है कि टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने आगे कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Board 10th 12th Exam) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse।nic।in पर जारी होगी। इसके अलावा सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि, देश में COVID-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 2 परीक्षाओं को ऑफलाइन कराने का निर्णय लिया है।
एक बार डेट शीट को अंतिम रूप देने के बाद बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटों और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तारीखें जारी करेगा। बोर्ड पहली बार दो टर्म में परीक्षा आयोजित कर रहा है। सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि, "यह निर्णय COVID-19 महामारी से उत्पन्न अनिश्चितता के कारण लिया गया है।"
परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने अधिसूचना में बताया कि परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। आधिकारिक अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि, "प्रश्न पत्रों का पैटर्न बोर्ड की वेबसाइट पर होस्ट किए गए सैंपल प्रश्न पत्रों के समान होगा"।
सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट
इस बीच बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10 और 12 टर्म-1 का रिजल्ट जारी नहीं किया है। इसके अगले हफ्ते तक आउट होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
CBSE result website: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट कहां देखें?
इसके अलावा आप डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) पर भी सीबीएसई क्लास 10 12 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन एप्लीकेशन्स के जरिए आप अपनी सीबीएसई टर्म 1 की मार्कशीट / स्कोरकार्ड (CBSE term 1 marksheet) भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Post a Comment