Capricorn Horoscope Today, आज का मकर राशिफल, 7 फरवरी 2022: गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका



Capricorn Horoscope Today 7 February 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 7 फरवरी का राशिफल.

Makara Rashifal (मकर राशिफल), 7 फरवरी : घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा. आपसी मेल मिलाप और विचार-विमर्श कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल लेगा. सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सहयोग आपको अपनी पहचान और मान सम्मान बनाए रखने में मदद करेग

ध्यान रखें कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से दोस्तों और भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं. दूसरों की बातों तथा सलाह पर भी ध्यान देना जरूरी है. इस समय पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें.

आज व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करने की जरूरत है. शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे व्यवसाय में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लें. ऑफिस से संबंधित कार्यों में आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय सबके लिए लाभदायक रहेगा.

लव फोकस- व्यक्तिगत उलझनों के कारण आप घर परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे. जिसकी वजह से सब की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

सावधानियां- आज शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी. सुकून और शांति पाने के लिए उत्तम साहित्य को पढ़ने या एकांत में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें.

लकी कलर- केसरिया लकी अक्षर- म फ्रेंडली नंबर- 9

0/Post a Comment/Comments