भरी कार को क्रेन ने उठाया : कार में बैठे व्यक्ति की भी नहीं सुनी, निगम अधिकारी दे रहे गजब दलील

 


कार में बैठे व्यक्ति की भी नहीं सुनी

हजरतगंज की सड़क पर यह मनमानी होते देख गाड़ी मालिक के कई करीबी लोग इकट्ठा हो गए और निगम (Lucknow Municipal Corporation) की टीम के सामने हंगामा करने लगे. लोगों ने क्रेन ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी. लोगों के इस हंगामे से निगम अफसरों के हाथ-पांव फूल गए. बाद में जैसे-तैसे करके मामला शांत हो पाया. 

हजरतगंज में क्रेन ने कार को उठाया

जानकारी के मुताबिक शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) की क्रेन सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटा रही थी. उसी दौरान उसने एक कार को उठा लिया. टीम में शामिल लोगों ने यह भी नहीं देखा कि कार में एक व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था. वह चिल्लाता रहा लेकिन क्रेन के ड्राइवर और साथ में आए नगर निगम के लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी. जिसने भी लखनऊ की सड़कों पर यह नजारा देखा, वह हैरान रह गया. 

निगम अधिकारी दे रहे गजब दलील

अपने इस अजब-गजब कारनामे के बाद अब निगम (Lucknow Municipal Corporation) अधिकारी बचाव में दलील देने में लगे हैं. क्रेन के ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी उठाने के बाद अचानक मालिक अपनी कार में आकर बैठ गया. उसके बाद उसने टीम में शामिल लोगों को गालियां दी. ऐसे में गाड़ी के साथ ही उसको भी उठाकर कस्मांडा अपार्टमेंट ले जाया गया.

0/Post a Comment/Comments