इन उपाय को अपना कर करें हनुमान जी को प्रसन्न, बरसेगी कृपा



मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान को पूजा जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा या ध्यान करता है तो हनुमान जी उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जानिए वो दस उपाए जिन्हें करने से भगवान हनुमान जी को प्रसन्न किया जा सकता है।

इस दिन हनुमान चालीसा पढ़ने से भगवान हनुमान की कृप्या सदैव आप पर बनी रहेगी।

मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढाएं। चोला चढ़ाने के लिए चमेली का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि स्नान करने के बाद ही यह कार्य करें।

अगर आप अपने आसपास मौजूदा दुश्मनों से परेशान हैं तो रोजना बजरंग बाण का पाठ करें क्योंकि ऐसा करने से हनुमान  जी खुद आपकी दुश्मनों से रक्षा करेगे।

राम नवमी के दिन हनुमान जी के किसी मंदिर में जाएं और हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।

मंगलवार के दिन आप मंदिर में जाकर भगवान राम के नाम का पाठ करें । जिसके बाद हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगांए।

शनिवार के दिन एक नींबू और 4 लौंग लेकर हनुमान मंदिर जाए। जहां पर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगाकर हनुमान जी का ध्यान करें या जप करें।

भगवान गणेश की आर्धना करने से भी भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं। 

रूद्राक्ष की माला से हनुमान जी के मंत्र का ऊँ  हं हनुमते नम: का 108 बार जाप करें।

परिवार सहित माह में कम से कम से एक बार सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। 

0/Post a Comment/Comments